दिल्ली में विजयादशमी समारोह में शामिल हुए PM मोदी, बोले- ‘सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण’

by Manu
विजयादशमी

दिल्ली, 20 अक्टूबर 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि विजयादशमी के इस पावन पर्व पर मैं प्रभु श्रीराम मां जानकी और बजरंगबली के चरणों में प्रणाम करता हूं। इस पवित्र वातावरण में मैं सभी देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। आज भारत का कोना-कोना राममय है। देशभर में रामलीलाओं का मंचन प्रभु श्रीराम के आदर्शों को जीवंत रखने की परंपरा अत्याचार और आतंक के अंत का उद्घोष और असत्य पर सत्य सनातन की विजय का विश्वास हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं है। ये भारत की प्राण ऊर्जा है।

पीएम मोदी ने कहा कि इस देश ने इसकी संस्कृति ने और इसके पूर्वजों ने हजारों वर्षों से प्रभु श्रीराम की उपासना की है। ये आस्था केवल इसलिए नहीं है कि श्रीराम ने राक्षस राज रावण का अंत किया था। ये आस्था इसलिए भी है क्योंकि प्रभु राम ने हमें ऐसे आदर्श दिए जो मानवता के इतिहास में अतुलनीय है।

पीएम मोदी ने कहा कि जो आज भी सुशासन का मानदंड माना जाता है। रामराज्य अर्थात् ऐसा शासन जहां किसी के प्रति भेदभाव न हो। जहाँ सभी को न्याय मिले। जहां समान अवसर प्राप्त हों। और जहाँ सत्ता का उद्देश्य शासन करना नहीं बल्कि जनकल्याण हो। यही प्रभु श्रीराम का आदर्श है। इसलिए हमें हमेशा जनता को जनार्दन मानकर नागरिक देवो भव: के मंत्र पर आगे बढ़ना है। हमें गरीब वंचित की सेवा को सर्वोपरि रखना है।

ये भी देखे: अमित शाह पंजाब पहुंचे, नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के परिवारों से मिलेंगे

You may also like