अभिषेक बनर्जी पर हमले में 5 गिरफ्तार, ममता बनर्जी ने किया प्रदर्शन का ऐलान

by Manu
अभिषेक बनर्जी हमले

कोलकाता, 31 मई 2026: तृणमूल कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में तपन माइती और आकाश भी शामिल हैं, जिन्हें घटना के वीडियो में देखा गया था।

दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में चुनाव बाद हिंसा के पीड़ितों से मिलने पहुंचे अभिषेक पर भीड़ ने हमला कर दिया। हमलावरों ने उन पर अंडे और पत्थर फेंके। हमले के बावजूद अभिषेक ने टीएमसी कार्यकर्ता संजू कर्माकर के परिजनों से मुलाकात की।

पुलिस ने मामले की जांच के तहत पांच लोगों को हिरासत में लिया है। टीएमसी सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले की निंदा करते हुए रविवार को प्रदर्शन का ऐलान किया है। उन्होंने इस हमले के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया है।

ये भी देखे: अभिषेक बनर्जी ने ममता बनर्जी के साथ मतभेद की खबरों को खारिज किया

You may also like