Bihar: 153 नए कलाकारों को पेंशन स्वीकृत, अब कुल 411 कलाकार होंगे लाभान्वित

by Manu
कलाकार पेंशन

पटना, 15 मई 2026: कला एवं संस्कृति विभाग की मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना के तहत गुरुवार को मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने 153 नए कलाकारों के पेंशन प्रस्तावों को मंजूरी दे दी।

इसके साथ ही योजना के अंतर्गत लाभान्वित कलाकारों की कुल संख्या अब 411 हो गई है। पहले 258 कलाकार इस योजना से जुड़े हुए थे। नए स्वीकृत कलाकारों को मई माह से पेंशन राशि मिलनी शुरू हो जाएगी।

मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना राज्य के उन कलाकारों को आर्थिक सहयोग देने की महत्वपूर्ण पहल है जिन्होंने कला और संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। योजना के तहत पात्र कलाकारों को प्रतिमाह 3 हजार रुपये पेंशन दी जाती है।

इसमें लोक कलाकारों, रंगकर्मियों, गायकों, वादकों और विभिन्न पारंपरिक कला विधाओं से जुड़े कलाकार शामिल हैं।

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि राज्य सरकार कलाकारों के आर्थिक संबल और सम्मान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि विभाग पात्र कलाकारों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने और योजना को और अधिक पारदर्शी व सुगम बनाने का प्रयास कर रहा है ताकि दूर-दराज के इलाकों के कलाकार भी आसानी से लाभ ले सकें।

डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार की लोक और सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने में कलाकारों की बड़ी भूमिका रही है और सरकार उनके योगदान का सम्मान करने के लिए लगातार काम कर रही है।

ये भी देखे: 5 करोड़ पौधे लगाएगा बिहार, वर्षा ऋतु में शुरू होगा बड़ा हरित अभियान

You may also like