चेन्नई, 13 मई 2026: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलापति विजय ने विधानसभा फ्लोर टेस्ट पास कर ली है। विजय सरकार को विश्वास मत में 144 विधायकों का समर्थन मिला। प्रमुख विपक्षी दलों ने मतदान से पहले सदन से वॉकआउट कर दिया। इसके साथ ही टीवीके के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने विधानसभा में बहुमत साबित कर लिया।
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में टीवीके गठबंधन सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरा था, लेकिन उसके पास अकेले बहुमत नहीं था। कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML) और कुछ निर्दलीय व छोटे दलों के समर्थन से विजय ने सरकार बनाई थी।
कार्यवाही शुरू होने के बाद मुख्यमंत्री विजय ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। चर्चा के दौरान सहयोगी दलों ने सरकार का समर्थन किया जबकि विपक्ष ने कई मुद्दों पर सरकार पर हमला बोला। मतदान शुरू होने से ठीक पहले प्रमुख विपक्षी दल सदन से बाहर चले गए।
ये भी देखे: तमिलनाडु विधानसभा में विवाद, उदयनिधि स्टालिन ने फिर दिया ‘सनातन’ विरोधी बयान