दिल्ली, 13 मई 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने बताया कि बैठक बेहद अच्छे माहौल में हुई। उन्होंने सीआरआईएफ फंड से 170 करोड़ रुपये की मांग की थी, लेकिन गडकरी ने 400 करोड़ रुपये देने का वादा किया है। साथ ही कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स को मंजूरी भी दे दी गई।
भगवंत मान ने दिलजीत दोसांझ के निजी सचिव के घर पर हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए। नीट पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से गंभीरता बरतने की अपील की। जान से मारने की धमकियों पर उन्होंने कहा कि हम दिल और जान से पंजाब के साथ खड़े हैं।
शाम को भगवंत मान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से भी मुलाकात करेंगे। मुलाकात के दौरान CM ने अमृतसर के वल्ला फ्लाईओवर का मुद्दा उठाया, जो लंबे समय से अटका पड़ा है। इससे एयरपोर्ट से दरबार साहिब जाने और सेना के वाहनों को परेशानी हो रही है। नितिन गडकरी ने इसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दे दिए।
इसी तरह जीरकपुर-बठिंडा हाईवे पर भवानीगढ़ फ्लाईओवर का काम भी शीघ्र पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। भवानीगढ़ शहर फ्लाईओवर के बीच में आ गया है, जिससे शहर के अंदर से गुजरना पड़ता है। गडकरी ने अधिकारियों को जल्दी अनुमान तैयार करके काम शुरू करने के निर्देश दिए।
ये भी देखे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पंजाब पुलिस को 508 इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन सौंपे