सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से इस्तीफा दिया, भवानीपुर सीट से रहेंगे विधायक

by Manu
सुवेंदु अधिकारी

नंदीग्राम, 13 मई 2026: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम विधानसभा सीट से इस्तीफा देने का ऐलान किया है। वे भवानीपुर विधानसभा सीट को अपने पास रखेंगे।

2026 के विधानसभा चुनाव में सुवेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम और भवानीपुर दोनों सीटों से चुनाव लड़ा था और दोनों पर भारी मतों से जीत हासिल की थी। भवानीपुर में उन्होंने तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके गढ़ में हराकर बड़ा उलटफेर किया। वहीं नंदीग्राम में अपनी जीत का सिलसिला जारी रखा।

संवैधानिक प्रावधान के अनुसार एक व्यक्ति एक ही समय में दो विधानसभा सीटों से विधायक नहीं रह सकता। इसलिए उन्हें एक सीट छोड़नी थी। सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर को प्राथमिकता देते हुए नंदीग्राम से इस्तीफा देने का फैसला किया।

सुवेंदु अधिकारी ने 9 मई को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा की भारी जीत के बाद वे राज्य के पहले भाजपा मुख्यमंत्री बने हैं।

ये भी देखे: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार और UP से 3 संदिग्ध गिरफ्तार

You may also like