चंडीगढ़, 13 मई 2026: CBSE 12th Result 2026: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल कुल 85.20 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
2026 में कुल 17,80,365 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 17,68,968 परीक्षा में उपस्थित हुए। इनमें 15,07,109 छात्र पास हुए। पिछले साल 2025 में पास प्रतिशत 88.39% था। इस बार इसमें 3.19% की गिरावट दर्ज की गई है।
लड़कियों ने एक बार फिर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 2026 में लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% रहा, जबकि लड़कों का 82.13% रहा। पिछले साल 2025 में भी लड़कियां 91.64% के साथ आगे रहीं और लड़के 85.70% पर रहे।
ट्रांसजेंडर अभ्यर्थियों का परिणाम दोनों वर्षों में 100% रहा। 2026 में लड़कियों ने लड़कों की तुलना में करीब 6.73% बेहतर प्रदर्शन किया।
ये भी देखे: CBSE 10th Result 2026: CBSE 10वीं सेशन-1 का रिजल्ट जारी, यहां करे चेक