युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट से लिया संन्यास, बोले- सपना अधूरा रह गया

by Manu
युजवेंद्र चहल

चंडीगढ़, 02 अक्टूबर 2026: भारत के दिग्गज स्पिनर युजवेंद्र चहल ने संन्यास ले लिया है। चहल ने फर्स्ट-क्लास क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया है। क्रिकेट फैंस अब उन्हें रेड बॉल क्रिकेट में खेलते नहीं देख पाएंगे। चहल कभी भारत के लिए टेस्ट मैच खेले ही नहीं। हालांकि उनकी वनडे और टी20 टीम में वापसी की उम्मीद अब भी कायम है।

युजवेंद्र चहल ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से अपनी फर्स्ट-क्लास रिटायरमेंट की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि रेड बॉल क्रिकेट उनके लिए कोई सामान्य फॉर्मेट नहीं रहा। फर्स्ट-क्लास क्रिकेट ने उन्हें धैर्य मुश्किलों से उबरने की क्षमता का पाठ पढ़ाया है। उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच के लिए घंटों मैदान पर जद्दोजहद करने का अपना अलग ही आनंद होता है।

युजवेंद्र चहल ने बताया कि उन्हें हमेशा टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू ना कर पाने का मलाल रहेगा। उन्होंने अपने भावुक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि रिटायरमेंट की घोषणा करना बहुत भारी काम लग रहा है क्योंकि टेस्ट खेलना हमेशा से एक सपना था।

उन्होंने कहा कि चाहे टेस्ट खेलने का सपना पूरा नहीं हो सका लेकिन मैं अपने इस यादगार सफर से खुश हूं। इस फॉर्मेट में मिले हर एक अवसर का आभार व्यक्त करता हूं।

ये भी देखे: युजवेंद्र चहल ने टी-शर्ट पे लिखे मैसेज से धनश्री को मारा ताना, एलिमनी पर निशाना

You may also like