2
दिल्ली, 02 अक्टूबर 2026: दिल्ली में एसआईआर के खिलाफ लेफ्ट आप और स्टूडेंट यूनियन ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। जंतर-मंतर से सौरभ भारद्वाज आतिशी संजय सिंह समेत 700 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया।
जंतर-मंतर पर पुलिस और आरएएफ जवान तैनात किए गए हैं। एहतियात के तौर पर आसपास के 12 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेट अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
इनमें जनपथ पटेल चौक केंद्रीय सचिवालय राजीव चौक सेवा तीर्थ मंडी हाउस और लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
उधर कॉकरोच जनता पार्टी आज शाम 4 बजे से मुंबई के शिवाजी पार्क में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के लिए प्रदर्शन करने वाली है।
ये भी देखे: दिल्ली में गांधी जयंती पर प्रदर्शन का ऐलान, पुलिस अलर्ट, धारा-163 लागू