तरनतारन, 02 अक्टूबर 2026: तरनतारन में बीएसएफ ने दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को ढेर कर दिया। जानकारी के मुताबिक ये दोनों खालरा पुलिस स्टेशन इलाके के राजोके गांव के पास भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ ने उन्हें चेतावनी दी। लेकिन उन्होंने घुसपैठ की कोशिश बंद नहीं की। इसके बाद बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग कर दी। जिसमें दोनों की मौत हो गई। मरने वाले दोनों पाकिस्तान के नागरिक हैं।
यह घटना बीओपी राजोके इलाके में गुरुवार देर रात करीब 12.30 बजे हुई। हालांकि उनके बारे में अभी बीएसएफ की तरफ से औपचारिक जानकारी जारी नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है।
बीएसएफ के मुताबिक फायरिंग के दौरान एक और घुसपैठिया जो भारत में घुसने की कोशिश में था वो भाग निकला।
ये भी देखे: अमित शाह बोले – देश कोई धर्मशाला नहीं, घुसपैठियों से मुक्त करना लक्ष्य