चंडीगढ़, 13 मई 2026: हरियाणा निकाय चुनाव की मतगणना सुबह 8 बजे से जारी है। सोनीपत नगर निगम में भाजपा के राजीव जैन मेयर चुने गए हैं। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को हराकर जीत हासिल की।
अंबाला और पंचकूला नगर निगम में भी भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। उकलाना नगर पालिका में कांग्रेस समर्थित रीमा सोनी चेयरपर्सन पद पर निर्वाचित हो गई हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार निकिता गोयल को हराया।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ सांपला नगर पालिका में भाजपा के प्रवीण कोच ने चेयरमैन पद पर कब्जा कर लिया। इसी तरह धारूहेड़ा नगर पालिका में भी भाजपा के अजय जांगड़ा चेयरमैन बने।
उधर पंचकूला में कांग्रेस की मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज ने EVM गड़बड़ी का आरोप लगाया है। सुधा ने दावा किया कि स्ट्रॉन्ग रूम में चोर दरवाजे बनाए गए थे और मशीनों की सील टूटी हुई थी। जब उन्होंने अधिकारियों से सवाल किया तो कोई जवाब नहीं मिला।
ये भी देखे: हरियाणा निकाय चुनाव: पहली बार सभी मतदाताओं को वितरित की गई वोटर स्लिप