गुवाहाटी, 12 मई 2026: हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। यह उनका लगातार दूसरा कार्यकाल है। खानापारा स्थित वेटरनरी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने हिमंत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
उनके साथ इन चार विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
रामेश्वर तेली (भाजपा)
अजंता नेओग (भाजपा)
अतुल बोरा (AGP)
चरण बोरो (BPF)
समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत BJP शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों ने शिरकत की।
ये भी देखे: हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे ट्रंप के खास दूत सर्जियो गोर