पंजाब विजिलेंस हेडक्वार्टर पर CBI की, सीनियर ऑफिसर का रीडर गिरफ्तार

by Manu
पंजाब विजिलेंस CBI

चंडीगढ़, 12 मई 2026: पंजाब विजिलेंस विभाग के मुख्यालय पर केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने सोमवार देर रात अचानक छापेमारी की। मंगलवार सुबह टीम दोबारा विजिलेंस चीफ के दफ्तर पहुंची और जांच जारी है।

सूत्रों के अनुसार, CBI कथित रिश्वत मामले की जांच कर रही है। टीम विजिलेंस चीफ शरद सत्य चौहान के रीडर ओपी राणा के ऑफिस (पहली मंजिल) में बैठकर दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर CBI की करीब 15 सदस्यीय टीम मौजूद है।

विजिलेंस चीफ शरद सत्य चौहान अपने ऑफिस में मौजूद हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सीधे पूछताछ के लिए नहीं बुलाया गया है। CBI ने सोमवार देर रात मोहाली स्थित विजिलेंस मुख्यालय पर दबिश दी और रीडर ओपी राणा को हिरासत में लिया।

इसके अलावा टीम ने मलोट की कृष्णा कॉलोनी में रहने वाले राघव गोयल और विकास गोयल पर भी छापेमारी की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरा प्रकरण 20 लाख रुपये की रिश्वत मांगने से जुड़ा बताया जा रहा है। CBI की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

ये भी देखे: सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच अब CBI करेगी, 7 सदस्यीय SIT गठित

You may also like