अंबाला, 09 मई 2026: अंबाला-यमुनानगर रोड पर मुलाना मारकंडेय पुल के पास पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक बदमाश की टांग में गोली लग गई। दोनों बदमाश घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सीआईए अंबाला की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो बदमाश मोटरसाइकिल पर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना पर पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर दी।
जब पुलिस ने एक बाइक पर सवार दो युवकों को रुकने का संकेत दिया तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें रेहान नामक बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसका साथी मोनिस भी घायल हो गया।
पुलिस ने दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों बदमाश उत्तर प्रदेश के चुलकाना निवासी हैं। पुलिस उनकी पहचान मोनिस और रेहान के रूप में कर रही है। उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
ये भी देखे: फरीदाबाद में क्राइम ब्रांच और बदमाश के बीच मुठभेड़, सरूरपुर ज्वेलरी लूट का मुख्य आरोपी घायल