AAP को बड़ा झटका, राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसद BJP में होंगे शामिल

by Manu
raghav chaddha PC

चंडीगढ़, 24 अप्रैल 2026: आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह और उनके साथ 6 अन्य सांसद BJP में शामिल हो रहे हैं।

BJP में शामिल होने वाले 7 सांसद

– राघव चड्ढा
– स्वाति मालीवाल
– हरभजन सिंह
– अशोक मित्तल
– संदीप पाठक
– विक्रम साहनी
– राजिंदर गुप्ता

आप के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं। यानी कुल सदस्यों का दो-तिहाई (7 सांसद) अब BJP में जा रहा है।संविधान की 10वीं अनुसूची (एंटी डिफेक्शन लॉ) के मुताबिक अगर किसी पार्टी में दो-तिहाई (2/3) सदस्य एक साथ टूट (split) करते हैं, तो उन्हें अयोग्य ठहराए जाने से बचाया जा सकता है। AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में 7 सांसद (70%) साथ आ रहे हैं।

इस के अनुसार 7/10 = 2/3 का आंकड़ा पूरा हो रहा है। इसलिए इन 7 सांसदों पर दल-बदल कानून के तहत अयोग्यता का खतरा नहीं है।

ये भी देखे: पंजाब सरकार ने राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस ली, केंद्र सरकार दे सकती है Z सिक्योरिटी

You may also like