फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस पलटी, 7 की मौत, 21 घायल

by Manu
फतेहगढ़ साहिब

चंडीगढ़, 15 अप्रैल 2026: पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धालुओं से भरी बस बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में बस में सवार 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मरने वालों में सगे भाई भी हैं।

वहीं, बच्चों और महिलाओं समेत 21 श्रद्धालु घायल हुए है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के समय बस में करीब 40 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला।

फतेहगढ़ साहिब के SSP डॉ. शुभम अग्रवाल ने बताया कि पुलिस हादसे की वजहों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, श्री आनंदपुर साहिब में 14 अप्रैल को बैसाखी का मेला लगा था। इसी मेले में हिस्सा लेने के लिए फतेहगढ़ साहिब से श्रद्धालुओं की बस आनंदपुर साहिब गई थी।

ये भी देखे: बरनाला के महल खुर्द में प्राइवेट बस पलटी, 15 यात्री घायल, ज्यादातर छात्र-छात्राएं

You may also like