सम्राट चौधरी बने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

by Manu
सम्राट चौधरी शपथ

पटना, 15 अप्रैल 2026: बिहार में सियासी बदलाव के बाद सम्राट चौधरी मंगलवार को राज्य के 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने लोकभवन में सुबह 11 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

नई सरकार में जदयू से विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव ने भी शपथ ली। दोनों को डिप्टी मुख्यमंत्री बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे। बिहार में अभी मंत्रिमंडल का पूरा ऐलान नहीं किया गया है।

सम्राट चौधरी ने सुबह पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। शपथ से पहले ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

ये भी देखे: सीएम नीतीश ने पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य का किया निरीक्षण

You may also like