चंडीगढ़, 09 अप्रैल 2026: खालसा सृजना दिवस के अवसर पर सिख श्रद्धालुओं का एक बड़ा जत्था कल पाकिस्तान के लिए रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने कुल 1795 श्रद्धालुओं के वीजा आवेदन भेजे थे, जिनमें से 1763 को वीजा जारी कर दिया गया, जबकि 32 आवेदन खारिज हो गए।
इसके अलावा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 409 और हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के 255 श्रद्धालुओं को भी वीजा मिला है।
देश के विभिन्न हिस्सों से कुल 2840 श्रद्धालु इस पावन अवसर पर पाकिस्तान स्थित अपने ऐतिहासिक गुरुद्वारों के दर्शन करने जाएंगे।
आज SGPC की ओर से यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं को उनके पासपोर्ट वितरित कर दिए गए। कई श्रद्धालु इसे अपने जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य बता रहे थे।
जत्था कल सुबह 8 बजे अटारी-वाघा सीमा से पाकिस्तान की यात्रा शुरू करेगा। सबसे पहले श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री पंजा साहिब, हसन अब्दाल पहुंचेंगे, जहां खालसा सृजना दिवस का मुख्य समागम बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
ये भी देखे: सिख श्रद्धालुओं का जत्था जाएगा पाकिस्तान, SGPC ने शुरू की तैयारी