लखनऊ, 20 मार्च 2026: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अमर वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी के बलिदान दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका अद्वितीय साहस नेतृत्व और सर्वोच्च बलिदान भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। उन्होंने कहा “मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका जीवन नारी शक्ति और राष्ट्रभक्ति का प्रेरक उदाहरण बना रहेगा।”
रानी अवंती बाई लोधी मध्य प्रदेश के रामगढ़ (वर्तमान दिनदोरी) की रानी थीं। 1857 की क्रांति में उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध लड़ा। अंत में हार के सामने आत्मसमर्पण करने के बजाय उन्होंने 20 मार्च 1858 को स्वयं तलवार से अपने प्राण त्याग दिए।
भाजपा उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने भी एक्स पर पोस्ट में कहा कि 1857 की क्रांति में अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते हुए प्राण न्यौछावर करने वाली इस महान वीरांगना को कोटि-कोटि नमन। उनके निडर संघर्ष और असाधारण बलिदान को देश हमेशा याद रखेगा।
ये भी देखे: CM योगी ने गांधी-शास्त्री को किया नमन, कहा- ”उनके सपनों को साकार कर रही सरकार..”