Anant Singh Bail: दुलारचंद यादव मर्डर केस में अनंत सिंह को मिली जमानत, कब तक आएंगे जेल से बाहर?

by Manu
अनंत सिंह

पटना, 19 मार्च 2026: मोकामा विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से दुलारचंद यादव हत्याकांड में जमानत मिल गई है। वे पिछले कई महीनों से बेऊर जेल में बंद थे। अब कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनकी रिहाई तय मानी जा रही है।

सूत्रों के अनुसार सभी औपचारिकताएं पूरी होने पर अनंत सिंह 20 या 21 मार्च तक जेल से बाहर आ सकते हैं। उनकी रिहाई की खबर से मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। कई जगहों पर जश्न मनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।

दुलारचंद यादव की हत्या 2025 के विधानसभा चुनाव के दौरान हुई थी। इसी मामले में अनंत सिंह को मुख्य आरोपी बनाया गया था और उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। जेल में रहते हुए भी अनंत सिंह ने मोकामा सीट से चुनाव लड़ा और भारी बहुमत से जीत हासिल की।

ये भी देखें: बाहुबली अनंत सिंह बेउर जेल से रिहा, नीतीश कुमार की तारीफ में बोले- ’25 साल तक रहेंगे CM’

You may also like