नीतीश कुमार फिर संभालेंगे जदयू की कमान, कल राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे

by Manu
Nitish Kumar

पटना, 19 मार्च 2026: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दोबारा संभालने के लिए अपनी सहमति दे दी है। जानकारी के मुताबिक वे कल गुरुवार 19 मार्च को इस पद के लिए आधिकारिक तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि पार्टी का हर छोटा-बड़ा कार्यकर्ता और नेता यही चाहता है कि नीतीश कुमार फिर से राष्ट्रीय अध्यक्ष बनें। उनके नेतृत्व में पार्टी न केवल एकजुट रहेगी बल्कि और मजबूत होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार नामांकन प्रक्रिया में कोई अन्य दावेदार नहीं है इसलिए नीतीश कुमार का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है।

नीतीश कुमार ने लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री रहने के बाद हाल ही में राज्यसभा जाने का फैसला लिया है। बिहार से राज्यसभा की पांचों सीटों पर एनडीए के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। नीतीश कुमार भी राज्यसभा सांसद चुने गए हैं।

ये भी देखे: समृद्धि यात्रा: नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने 244 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

You may also like