समृद्धि यात्रा: नवादा में सीएम नीतीश कुमार ने 244 करोड़ रुपये की 21 योजनाओं का किया शिलान्यास

by Manu
समृद्धि यात्रा

नवादा, 19 मार्च 2026: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत बुधवार को नवादा जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कुल 244 करोड़ रुपये की 21 विकास योजनाओं का शिलान्यास किया और 55 करोड़ रुपये की 37 योजनाओं का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उनके आगमन की जानकारी दी।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री ने बिहार गृह रक्षा वाहिनी मुख्यालय बुधौल (नवादा) में की। यहां उन्होंने बिहार गृह रक्षा वाहिनी और बिहार अग्निशमन सेवा से जुड़े विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय सह आवासीय भवन एक एकड़ भूमि पर 10 करोड़ 51 लाख 68 हजार 750 रुपये की लागत से बनाया गया है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री ने 10 फरवरी 2025 को ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान किया था। वर्तमान में इस केंद्र पर बक्सर और जहानाबाद जिलों के कुल 228 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने ‘प्रगति यात्रा’ के दौरान शुरू की गई योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने साफ निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्ध तरीके से और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं।

ये भी देखे: समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में नीतीश कुमार मधेपुरा पहुंचेंगे, 301 करोड़ की योजनाओं का करेंगे उद्घाटन

You may also like