राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या पहुंचीं, रामलला के दर्शन किए, राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की

by Manu
द्रौपदी मुर्मू अयोध्या

अयोध्या, 19 मार्च 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए और मंदिर के दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इससे पहले राष्ट्रपति ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण की प्रगति और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से बताया। राष्ट्रपति सुबह करीब साढ़े 10 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पहुंचीं। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

राष्ट्रपति अयोध्या में करीब 5 घंटे रुकने के बाद दोपहर 3 बजे मथुरा के लिए रवाना होंगी। मथुरा में वे इस्कॉन मंदिर और प्रेम मंदिर में दर्शन करेंगी। शुक्रवार 20 मार्च को राष्ट्रपति प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी।

ये भी देखे: अयोध्या में धर्म ध्वजा फहराना हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण – सीएम योगी

You may also like