NCW ने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ गाने पर लिया संज्ञान, नोरा फतेही, संजय दत्त समेत 5 लोगों को जारी किया समन

by Manu
सरके चुनर तेरी सरके

मुंबई, 19 मार्च 2026: राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ में कथित अश्लीलता और अभद्रता के आरोपों पर संज्ञान लिया है। आयोग ने राष्ट्रीय महिला आयोग अधिनियम, 1990 की धाराओं के तहत अपनी शक्तियों का प्रयोग करते हुए इस मामले में संबंधित सभी पक्षों को नोटिस जारी किया है।

आयोग ने अभिनेत्री नोरा फतेही, गीतकार रकीब आलम, अभिनेता संजय दत्त, निर्माता वेंकट के. नारायण (केवीएन ग्रुप) और निर्देशक किरण कुमार को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए समन जारी किया है। ये सभी लोग गाने के निर्माण और प्रदर्शन से जुड़े हैं।

ये भी देखें: बादशाह की हरियाणा महिला आयोग में पेशी आज, ‘टटीरी’ गाने पर विवाद, रखेंगे अपना पक्ष

You may also like