चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: Share Market Today: पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और ऊर्जा ढांचे पर हमलों से वैश्विक बाजारों में चिंता बढ़ गई है। गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ खुला। प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स करीब 2000 अंक तक गिरा। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1953.21 अंक गिरकर 74750.92 पर पहुंच गया जबकि निफ्टी 580.05 अंक लुढ़ककर 23197.75 पर आ गया।
रुपया भी अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 49 पैसे गिरकर रिकॉर्ड निचले स्तर 92.89 पर पहुंच गया। यह गिरावट पिछले कुछ दिनों से जारी मध्य पूर्व संकट का सीधा असर है जहां ईरान के प्रमुख गैस उत्पादन क्षेत्र पर हमला हुआ और कतर की दुनिया की सबसे बड़ी एलएनजी उत्पादन सुविधा रस लफ्फान को निशाना बनाया गया। इन हमलों से वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने की आशंका गहरा गई है।
बैंकिंग और मार्केट विशेषज्ञ अजय बग्गा ने एएनआई से बातचीत में कहा कि खाड़ी क्षेत्र का तनाव अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि इससे वैश्विक ऊर्जा सप्लाई में बाधा आ सकती है जिसका असर महंगाई और शेयर बाजारों पर साफ दिख रहा है। तेल कीमतों में उछाल और जोखिम से बचने की धारणा ने निवेशकों को बेचने पर मजबूर किया है।
ये भी देखे: Today Stock Market: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 728 अंक गिरा