पानीपत नगर निगम के 2 JE सस्पेंड, ‘म्हारी सड़क’ पोर्टल की मैपिंग में हुई लापरवाही

by Manu
पानीपत नगर निगम

पानीपत, 18 मार्च 2026: पानीपत नगर निगम में कमिश्नर के निर्देशों की अवहेलना और सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘म्हारी सड़क’ पोर्टल पर शिकायतों की मैपिंग में रुचि न दिखाने के कारण दो जूनियर इंजीनियरों (JE) को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी द्वारा जारी आदेश में शिवराज और राजकुमार नामक दोनों जूनियर इंजीनियरों पर ड्यूटी में घोर लापरवाही का आरोप लगाया गया है। दोनों को सस्पेंड करते हुए 19 मार्च तक अपना स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। स्पष्टीकरण मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

एडिशनल कमिश्नर विवेक चौधरी ने कहा कि कमिश्नर के निर्देशों की बार-बार अवहेलना और सरकारी प्रोजेक्ट में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निलंबन के बाद दोनों इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।

ये भी देखे: हरियाणा में बिजली चोरी के मामले बढ़ रहे, DHBVN के जिलों में अधिक मामले

You may also like