फाजिल्का में पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश की नाकाम, दो आरोपियों से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद

by Manu
हैंड ग्रेनेड

फाजिल्का, 18 मार्च 2026: पंजाब पुलिस ने फाजिल्का जिले में एक संभावित बम धमाके की साजिश को नाकाम कर दिया है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 2 हैंड ग्रेनेड बरामद किए। पुलिस का कहना है कि ये आरोपी विदेशी आतंकी संगठनों के इशारे पर पंजाब में धमाके कर अशांति फैलाने की फिराक में थे।

काउंटर इंटेलिजेंस बठिंडा को सूचना मिली थी कि बूटा सिंह उर्फ गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपू और हरमंदिर सिंह उर्फ निक्का स्कूटी पर तलवंडी से फिरोजपुर रोड पर एक गांव के पास हैंड ग्रेनेड की डिलीवरी देने आ रहे हैं। दोनों मोगा जिले के निवासी हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राथमिक जांच में पता चला कि आरोपियों का संबंध विदेश में सक्रिय आतंकी संगठनों से है।

ये भी देखे: पंजाब में बड़ी तस्करी की कोशिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार समेत हेरोइन की खेप बरामद

You may also like