चंडीगढ़, 18 मार्च 2026: चंडीगढ़ के व्यस्त सेक्टर-22 मोबाइल मार्केट में भीषण आग लग गई। यह मार्केट मोबाइल शोरूम और इलेक्ट्रॉनिक्स दुकानों के लिए प्रसिद्ध है। रोजाना हजारों लोग खरीदारी करने आते हैं। आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों के अनुसार आग बंसल फोटो लैब या आसपास की दुकानों में लगी। आग तेजी से फैली और लपटें बेकाबू हो गईं। मार्केट में उस समय भारी भीड़ मौजूद थी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 33 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। नगर निगम ने भी पानी के टैंकर भेजे। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम घटनास्थल पर मौजूद हैं। सुरक्षा के लिए आसपास के इलाके को खाली करा लिया गया है ताकि कोई जनहानि न हो। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन दुकानों में रखा सामान जलने का खतरा बना हुआ है।
ये भी देखे: BREAKING: चंडीगढ़ के सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम से निकलते ही 8 राउंड फायरिंग