चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रामकिशन गुर्जर बादली विधानसभा से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति हैं। सोशल मीडिया पर शैली चौधरी पर राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने की चर्चा जोरों पर है। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं।
नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हाई कमान को क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों के नाम बता दिए गए हैं। उन्होंने दावा किया कि दो से तीन दिन के अंदर सभी नाम सामने आ जाएंगे।
रामकिशन गुर्जर ने इस्तीफा देते हुए स्पष्ट बयान दिया। उन्होंने कहा कि शैली चौधरी ने कोई क्रॉस वोट नहीं किया। उनके नाम को जानबूझकर बदनाम करने के लिए उछाला जा रहा है। इसी विरोध में उन्होंने पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। रामकिशन ने इसे अपनी पत्नी की इज्जत बचाने का कदम बताया।
दूसरी तरफ बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने पार्टी पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि उनका दिल दिमाग और आत्मा दुखी है। कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों की कदर हो रही है। कुलदीप वत्स ने कांग्रेस में बने रहने पर कहा कि वक्त खुद सब कुछ बता देगा। उनके इस बयान से पार्टी में असंतोष की गहराई साफ दिख रही है।
ये भी देखे: हरियाणा कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों को हिमाचल भेजा, जोड़-तोड़ की आशंका