जुलाना नगर पालिका भ्रष्टाचार मामले में FIR दर्ज, जांच के बाद होगी कड़ी कार्रवाई – सीएम नायब सिंह सैनी

by Manu
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी विधानसभा के बजट सत्र में

चंडीगढ़, 17 मार्च 2026: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जुलाना नगर पालिका के प्रधान और संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में FIR दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच चल रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रश्नकाल में विधायक विनेश फोगाट द्वारा पूछे गए एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे।

घनश्याम दास द्वारा यमुनानगर में शहर के बाहर एक ट्रांसपोर्ट नगर विकसित करने के संबंध में पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यमुनानगर का ट्रांसपोर्ट नगर अब सेक्टर क्षेत्र के अंतर्गत आ गया है, जहां जनसंख्या घनत्व काफी अधिक है। इस स्थिति को देखते हुए, सरकार ट्रांसपोर्ट नगर को किसी ऐसे उपयुक्त स्थान पर विकसित करने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जहां व्यापारियों को सड़क संपर्क सहित सभी आवश्यक बुनियादी ढांचागत सुविधाएं आसानी से उपलब्ध हो सकें।

उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय विधायक का सहयोग बहुत महत्वपूर्ण है और जहां भी आम सहमति बनेगी तथा कोई उपयुक्त स्थान मिलेगा, वहीं नया ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया जाएगा।

ये भी देखे: हरियाणा राज्यसभा चुनाव: सीएम नायब सिंह सैनी ने किया वोट, इनेलो ने मतदान से किया किनारा

You may also like