ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 13वीं मंजिल से कूदकर MBA छात्रा ने दी जान, होली की छुट्टियों में घर आई थी

by Manu
हत्या

ग्रेटर नोएडा, 11 मार्च 2026: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में मंगलवार सुबह 25 वर्षीय MBA छात्रा शिविका ठकराल ने अपने फ्लैट की बालकनी से 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या (MBA student suicide) कर ली। मौके पर पहुंची बिसरख कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिविका ठकराल के पिता विनय ठकराल परिवार के साथ शेरोन टावर गौड़ सौंदर्यम सोसायटी में रहते हैं। शिविका मोहाली में एमबीए की पढ़ाई कर रही थी और वहां ही नौकरी भी करती थी। वह होली की छुट्टियों के लिए सोमवार को घर आई हुई थी।

सोमवार रात पूरे परिवार ने साथ खाना खाया और सब अपने-अपने कमरे में सो गए। मंगलवार सुबह गार्डों ने सूचना दी कि शिविका ने बालकनी से छलांग लगा दी है। परिवार सदमे में है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया लेकिन कोई सुसाइड नोट या लिखित संदेश नहीं मिला।

ये भी देखे: बस्ती में छात्रा से रेप, FIR दर्ज कराई तो आरोपी ने घर में घुसकर 12वीं की छात्रा की गोली मारकर की हत्या

You may also like