लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस, 118 सांसदों के हस्ताक्षर

by Manu
स्पीकर ओम बिरला

नई दिल्ली, 10 फ़रवरी 2026: लोकसभा में विपक्ष ने स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस लोकसभा सचिवालय में जमा कर दिया है। इस नोटिस पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं।

विपक्ष ने संविधान के अनुच्छेद 94 (c) के तहत यह कदम उठाया है। नोटिस में स्पीकर पर सदन की कार्यवाही में भेदभावपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया गया है। विपक्ष का कहना है कि राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं को बोलने का मौका नहीं दिया गया। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भी विपक्ष की आवाज दबाई गई।

अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले सांसदों ने स्पष्ट किया कि वे स्पीकर ओम बिरला को निजी तौर पर सम्मान देते हैं। लेकिन उनका आधिकारिक रवैया पक्षपातपूर्ण रहा है। यह लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों के खिलाफ है।

नोटिस पर कांग्रेस एसपी लेफ्ट आरजेडी समेत इंडिया गठबंधन के अधिकांश दल शामिल हैं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने इस प्रस्ताव का समर्थन नहीं किया। टीएमसी सांसदों ने हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया।

ये भी देखे: लोकसभा में कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित, स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा विपक्ष

You may also like