मथुरा, 10 फ़रवरी 2026: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक परिवार के पांच सदस्यों की दर्दनाक मौत ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों ने जहर खाकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। सभी के शव एक ही कमरे में मिले हैं।
मृतकों में पति-पत्नी के अलावा दो बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। घटना की जानकारी तब मिली जब सुबह देर तक परिवार के कोई सदस्य नहीं उठा। पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में शव बिस्तर पर पड़े मिले। शवों के पास दूध के गिलास रखे थे। पुलिस ने शुरुआती जांच में संकेत जुटाए कि जहर दूध में मिलाकर दिया गया होगा। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह सामूहिक सुसाइड था या किसी ने हत्या के बाद खुदकुशी की।
महावन थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने परिवार के अन्य परिजनों ग्रामीणों और पड़ोसियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
ये भी देखे: मथुरा में शराबी बेटे ने पीने से माना करने पर पिता को मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या