12 फरवरी को होगी हिमाचल कैबिनेट की बैठक, बजट तिथि पर भी चर्चा

by Manu
हिमाचल कर्ज

शिमला, 09 फ़रवरी 2026: हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की अगली बैठक की तारीख तय हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यह बैठक 12 फरवरी को राज्य सचिवालय में होगी। बैठक सुबह 11 बजे प्रदेश सचिवालय के शिखर सम्मेलन हॉल में शुरू होगी।

इस बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। खास तौर पर 16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट के प्रभाव और वित्त विभाग की ओर से दिए गए सुझावों पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। साथ ही आगामी बजट सत्र में बजट पेश करने की तारीख पर भी मंत्रिमंडल में चर्चा होने की संभावना है।

सरकार के सूत्रों के अनुसार प्रदेश का बजट तैयार करने में राजस्व घाटा अनुदान (आरडीजी) की भूमिका सबसे बड़ी रही है। हिमाचल प्रदेश देश का दूसरा राज्य है जहां बजट का निर्माण नगालैंड के बाद आरडीजी पर सबसे ज्यादा निर्भर है। प्रदेश के कुल बजट का करीब 13 प्रतिशत हिस्सा इसी आरडीजी से आता है। जबकि बाकी 15 राज्यों में आरडीजी का हिस्सा बहुत कम रहता है क्योंकि उनके पास आय के अन्य मजबूत स्रोत हैं।

ये भी देखे: Himachal News: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में आज होगी कैबिनेट की बैठक

You may also like