जालंधर न्यूज: 5 साल की बेटी ने मांगा खाना, शराब पी रहे पिता ने गला घोंटकर की हत्या

by Manu
गोपालगंज हत्या केस

जालंधर, 05 फ़रवरी 2026: जालंधर के दूरदर्शन एन्क्लेव इलाके में शराब के नशे में एक पिता ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी। आरोपी ने गुस्से में आकर बच्ची का गला घोंट दिया जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी की पहचान अरविंदर के रूप में हुई है। वह मूल रूप से छत्तीसगढ़ का निवासी है और वर्तमान में दूरदर्शन एन्क्लेव में किराए के मकान में रह रहा था। जांच में सामने आया है कि घटना के समय बच्ची की मां नेहा घरों में काम करने के लिए ड्यूटी पर गई हुई थी। घर में सिर्फ आरोपी और उसकी पांच साल की बेटी मौजूद थे।

पुलिस के मुताबिक बच्ची को भूख लगी थी और वह बार-बार खाना मांग रही थी। आरोपी उस समय शराब के नशे में था। बच्ची के रोने और बार-बार खाने की जिद से आरोपी परेशान हो गया। गुस्से में आकर उसने बच्ची का गला दबा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी देखे: जालंधर न्यूज: जालंधर पुलिस ने कुख्यात गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

You may also like