जालंधर न्यूज: जालंधर पुलिस ने कुख्यात गौ तस्कर को किया गिरफ्तार

by Manu
गौ तस्कर

जालंधर, 26 मई 2025: जालंधर पुलिस ने जालंधर-पठानकोट हाईवे पर पंजाबी बाग के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गौ तस्करी के मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गौरक्षकों से सूचना मिली थी कि संगरूर की ओर से एक तस्कर ट्रक में 12 गौवंश लेकर मुकेरियां की ओर जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और गौरक्षकों के साथ मिलकर जालंधर-पठानकोट चौक पर ट्रैप लगाया।

जब तस्कर का ट्रक चौक के पास पहुंचा, तो पुलिस ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन गौ तस्कर ने ट्रक भगाने का प्रयास किया और पुलिस को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। इस दौरान एक फॉर्च्यूनर कार, जो ट्रक के आगे चल रही थी, पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गई। तस्कर ने ट्रक को पंजाबी बाग की ओर मोड़ लिया, लेकिन रास्ता बंद होने के कारण पुलिस ने उसे धर दबोचा।

पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, जिसमें 12 गौवंश बरामद किए गए हैं। मामले की सूचना मकसूदां थाना पुलिस को दे दी गई है, और जांच शुरू कर दी गई है। आरोप है कि इन गौ तस्कर को कुछ दिन पहले ही पकड़ा गया था लेकिन बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।

ये भी देखे: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 किलो हेरोइन किया जब्त, 3 नशा तस्कर गिरफ्तार

You may also like