हरियाणा में नौवीं और 11वीं कक्षा के दाखिले का शेड्यूल जारी, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया

by Manu
कंपार्टमेंट परीक्षा

चंडीगढ़, 04 फ़रवरी 2026: हरियाणा के स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए नौवीं और 11वीं कक्षा में दाखिले का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन हरियाणा (BSEH) से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में इसी शेड्यूल के अनुसार एडमिशन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। विभाग ने स्कूल प्रबंधन को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दाखिले पारदर्शी तरीके से और तय समयसीमा के भीतर होने चाहिए।

नौवीं कक्षा के दाखिले का शेड्यूल

– सामान्य दाखिले: 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक

– स्कूल मुखिया की अनुमति से बिना लेट फीस दाखिला: 1 मई से 16 मई तक

– खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) से अनुमति लेकर बिना अतिरिक्त शुल्क दाखिला: 17 मई से 31 मई तक

यदि 31 मई के बाद भी किसी छात्र को दाखिले की आवश्यकता पड़ती है तो स्कूल मुखिया को इसके लिए उच्च शिक्षा अधिकारियों से विशेष अनुमति लेनी होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि बिना उचित अनुमति के दाखिला नहीं लिया जाएगा।

11वीं कक्षा के दाखिले का शेड्यूल

11वीं कक्षा में दाखिले की प्रक्रिया भी 1 अप्रैल से नए शैक्षणिक सत्र के साथ शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि दाखिले के दौरान कोई भी छात्र योग्यता मानदंडों से वंचित न रहे और प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो।

ये भी देखे: Haryana Board Result 2025: हरियाणा बोर्ड ने जारी किए 10वीं के रिजल्ट, यहा करें चेक

You may also like