चंडीगढ़, 17 मई 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने 17 मई 2025 तक कक्षा 10 के रिजल्ट की घोषणा कर दी हैं। रिजल्ट HBSE के आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और अन्य क्रेडेंशियल डालना होगा। इस परीक्षा में कुल 92.49 प्रतिशत छात्र सफल हुए हैं।
HBSE कक्षा 10 के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर
राज्य में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। लड़कियों का पास प्रतिशत 94.06% है, जबकि लड़कों का 91.07% है। जिलों में, रेवाड़ी शीर्ष प्रदर्शन करने वाला जिला बनकर उभरा, उसके बाद चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। नूंह जिला सबसे निचले स्थान पर रहा।
हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए स्टेप्स:
आधिकारिक वेबसाइट पर जाए।
इसके बाद उन्हें होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करे।
इसके बाद, उन्हें संबंधित लिंक पर जाए।
एक नई विंडो खुलेगी, जहाँ छात्रों को आवश्यक विवरण दर्ज करने होंगे।
फिर परिणाम एक नई विंडो में प्रदर्शित होगा।
इसे चेक करें और मार्कशीट डाउनलोड कर लें।
आगे के लिए मार्कशीट का प्रिंटआउट ले लें।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि वर्तमान में, कक्षा 10 के परिणाम की जाँच करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट नहीं खुल रही है और ‘त्रुटि 500’ दिखा रही है। ये कुछ समय में सही हो जाएगी।
ये भी देखे: Punjab Board Result 2025: पंजाब बोर्ड ने जारी किए 12वी के रिजल्ट, यहा करें चेक