चंडीगढ़, 23 जनवरी 2026: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम को आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज एडम मिल्ने हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
एडम मिल्ने को साउथ अफ्रीका की घरेलू टी20 लीग SA20 के दौरान चोट लगी थी। वह सनराइजर्स ईस्टर्न केप टीम का हिस्सा थे। मेडिकल जांच और स्कैन में चोट गंभीर पाई गई। इसी वजह से मिल्ने अब भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
काइल जैमिसन वर्ल्ड कप टीम में शामिल
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने तुरंत कदम उठाते हुए काइल जैमिसन को मिल्ने की जगह स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। जैमिसन पहले ट्रैवलिंग रिजर्व में थे। अब वे मुख्य टीम का हिस्सा बन गए हैं। जैमिसन की वापसी से न्यूजीलैंड की तेज गेंदबाजी में मजबूती आएगी।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की संयुक्त मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होगा। न्यूजीलैंड अपनी मुहिम की शुरुआत 8 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ करेगा।
ये भी देखे: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया को बड़ा झटका, शुरुआती मैचों से बाहर हुए पैट कमिंस