चंडीगढ़, 19 जनवरी 2026: ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा झटका लगा है। कप्तान और तेज गेंदबाज पैट कमिंस टूर्नामेंट के शुरुआती मैचों से बाहर हो गए है। ऑस्ट्रेलियाई चयन समिति के अध्यक्ष जॉर्ज बेली ने इसकी पुष्टि की है। कमिंस अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं। वे टूर्नामेंट के तीसरे या चौथे मैच के आसपास टीम में शामिल हो सकते हैं।
कमिंस लंबर बोन स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं। यह समस्या 2025-26 की एशेज सीरीज से पहले सामने आई थी। इस चोट के कारण उन्होंने पांच टेस्ट में से चार मैच गंवाए। एशेज के दौरान उन्होंने कड़ा रिहैब किया। एडिलेड टेस्ट में वापसी की और छह विकेट भी झटके। लेकिन अब भी पूरी रिकवरी में समय लग रहा है। इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड कप के शुरुआती दौर से बाहर रहना पड़ रहा है।
ऑस्ट्रेलिया ने कमिंस को प्रोविजनल स्क्वॉड में शामिल किया है। टीम उनकी फिटनेस को लेकर सतर्क है।
ये भी देखे: एशेज तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की स्क्वॉड का ऐलान, पैट कमिंस की वापसी