सुंदरनगर पुलिस ने जालंधर के तस्कर और खरीददार को किया गिरफ्तार, 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये जब्त

by Manu
सुंदरनगर पुलिस

सुंदरनगर, 08 जनवरी 2026: सुंदरनगर थाना पुलिस ने ड्रग तस्करी के खिलाफ एक और सफल कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने बुधवार शाम अलसू में नाका लगाकर स्कूटी सवार दो युवकों को 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये नकदी के साथ गिरफ्तार किया है।

एसपी साक्षी वर्मा ने बताया कि सुंदरनगर थाना पुलिस ने डैहर के अलसू में नाका लगाया हुआ था। इसी दौरान एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी में सवार दोनों युवकों की तलाशी ली गई तो उनके पास से 50 ग्राम चिट्टा और 95,500 रुपये की नकदी बरामद हुई।

प्रारंभिक पूछताछ में दोनों युवकों ने बताया कि पंजाब के जालंधर का रहने वाला सलीम पुत्र परमजीत सिंह चिट्टा बेचने के लिए आया था, जबकि बिलासपुर का प्रवीण कुमार पुत्र दौलत राम खरीददार था।

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

ये भी देखे: कांगड़ा में नशा माफिया पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

You may also like