महाराष्ट्र, 10 दिसंबर 2025: महाराष्ट्र की गढ़चिरौली पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बुधवार को अप्रत्याशित सफलता मिली। 82 लाख रुपये के इनामी 11 वरिष्ठ नक्सलियों ने हथियार डाल दिए। उन्होंने डीजीपी रश्मि शुक्ला के सामने आत्मसमर्पण किया।
ये नक्सली चार यूनिफॉर्म में थे। उन्होंने अपनी बंदूकें और हथियार सौंप दिए। सरेंडर के दौरान एडिशनल डीजी (स्पेशल ऑपरेशंस) चेहरिंग दोरजे, गढ़चिरौली रेंज के डीआईजी अंकित गोयल, एसपी नीलोत्पल और सीआरपीएफ के ऑपरेशन डीआईजी भी मौजूद रहे।
डीजीपी रश्मि शुक्ला ने इसे नक्सलवाद के खात्मे की शुरुआत बताया। उन्होंने कहा कि गढ़चिरौली में नक्सलवाद अब अंतिम सांस ले रहा है। केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से नक्सलवाद उखाड़ फेंकने का लक्ष्य रखा है।
ये भी देखे: बीजापुर में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़, 6 माओवादियों के शव बरामद, हथियार जब्त