धर्मशाला, 01 दिसंबर 2025: राज्य के सरकारी स्कूलों में लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री ने फाइल को हरी झंडी दे दी है। जल्द ही 250 टीजीटी और लेक्चरर को हेडमास्टर बना दिया जाएगा। शिक्षा विभाग उनके नियुक्ति पत्र अगले कुछ दिनों में जारी कर देगा।
सूत्रों के अनुसार यह सिलसिला यहीं नहीं रुकेगा। सरकार अब करीब 800 हेडमास्टर और लेक्चरर को प्रिंसिपल के पद पर प्रमोट करने की तैयारी में है। इन शिक्षकों को भी जल्द प्रमोशन लेटर थमा दिए जाएंगे।
सत्ता में आने के बाद मौजूदा सरकार ने शिक्षा विभाग को सबसे ज्यादा फोकस में रखा है। हजारों खाली पदों पर भर्तियां निकाली जा चुकी हैं। साथ ही कई सालों से प्रमोशन से वंचित चल रहे कर्मचारियों को भी लगातार पदोन्नति का लाभ दिया जा रहा है।
ये भी देखे: CM सुक्खू का BJP पर तीखा हमला, कहा – “पांच गुटों वाली पार्टी के पास बोलने को कुछ नहीं”