कुल्लू, 01 दिसंबर 2025: उपमंडल बंजार के गातीपाट में सोमवार दोपहर एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। खड़ंगचा गांव का 27 साल का यशपाल पुत्र ठाकर दास पहाड़ी रास्ते से पैदल जा रहा था कि अचानक फिसल गया और सड़क निर्माण में लगी L&T कंपनी की भारी मशीन की चेन के ठीक नीचे दब गया।
यशपाल के साथ चल रहे दोस्त वीर सिंह निवासी मझाण ने बताया कि दोनों मझाण से खड़ंगचा अपने घर लौट रहे थे। गातीपाट के पास पहुंचते ही मशीन काम कर रही थी। तभी यशपाल का पैर फिसला और वह सीधा मशीन के नीचे चला गया।
वीर सिंह ने चीखकर मशीन चालक को रुकने का इशारा किया। मशीन रुकी लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। ग्रामीणों और मशीन कर्मियों ने मिलकर यशपाल को बाहर निकाला और फौरन नगवाईं अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
ये भी देखे: कुल्लू-मनाली हाइवे पर औट टनल में बस-ट्रक की भयानक टक्कर, 6 यात्री घायल