एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025: भारत ने ओमान को 6 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचा

by Manu
ind vs oman

चंडीगढ़, 18 नवंबर 2025: भारत ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2025 के ग्रुप बी के आखिरी मुकाबले में ओमान को 6 विकेट से हरा दिया। इस जीत से टीम इंडिया ने पाकिस्तान के बाद सेमीफाइनल में जगह बना ली। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मैच था।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। ओमान पहले बल्लेबाजी की। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। वसीम अली ने नाबाद 54 रनों की शानदार पारी खेली। हम्माद मिर्जा ने 32 रनों का साथ दिया। बाकी बल्लेबाज असफल रहे।

भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया। आखिरी 45 गेंदों में ओमान को सिर्फ 42 रन दिए। पांच विकेट भी झटके। सुयश शर्मा ने 2/12 के शानदार आंकड़े बनाए। गुरजपनीत सिंह ने 2/35 लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत को शुरुआत में झटके लगे। सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 12 रन बनाकर आउट हुए। जोड़ीदार प्रियांश आर्य 10 रन पर नाकाम रहे। नमन धीर ने 30 रनों की उपयोगी पारी खेली। लेकिन 30 ही रुक गए।

फिर हर्ष दुबे ने कमान संभाली। उन्होंने नाबाद 53 रनों की धुंआधार पारी खेली। इसमें 7 चौके और 1 छक्का जड़ा। नेहाल वाधेरा ने 23 रनों से उनका साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 66 रनों की साझेदारी की।

ये भी देखे: एसीसी राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2025, जितेश शर्मा की कप्तानी में इंडिया-ए का ऐलान

You may also like