नाहन जेल में कैदी की संदिग्ध मौत, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

by Manu
मौत

नाहन, 27 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित आदर्श केंद्रीय कारागार में एक कैदी की रहस्यमयी परिस्थितियों में जान चली गई। मृतक पिपेंद्र (46 वर्ष) उत्तराखंड के पौढ़ी गढ़वाल जिले का रहने वाला था। वो एनडीपीएस एक्ट के तहत डेढ़ साल की सजा काट रहा था।

जेल प्रशासन के मुताबिक, सुबह करीब 10 बजे उसे अचानक बेचैनी महसूस हुई और वह बेहोश हो गया। संतरी ने फौरन हवलदार को खबर दी, जिसके बाद स्टाफ ने उसे जेल की डिस्पैंसरी पहुंचाया। लेकिन हालत ज्यादा नाजुक देखकर डॉक्टरों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।वहा ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जेल सूत्रों ने बताया कि पिपेंद्र हमेशा फिट-फॉर्म रहता था। वह न सिर्फ खुद रेगुलर एक्सरसाइज करता था, बल्कि दूसरे कैदियों को भी मोटिवेट करता था। मार्च 2026 तक उसका कारावास पूरा होना बाकी था।

ये भी देखे: लेह हिंसा के तीन दिन बाद सोनम वांगचुक पर NSA, जोधपुर जेल भेजा गया

You may also like