बिहार चुनाव के बीच RJD ने 18 बागी नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला

by Manu
तेजस्वी यादव

पटना, 27 अक्टूबर 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने 18 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। RJD का कहना है कि ये लोग पार्टी के खिलाफ बगावत भरी हरकतें, विरोधी गतिविधियां और ऐसी सक्रियता में लिप्त थे। इसलिए इन सभी को RJD की प्राथमिक सदस्यता से पूरे 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

निष्कासन की इस लिस्ट में बड़े-बड़े नाम शामिल हैं। पटना के परसा से मौजूदा विधायक छोटे लाल राय, परिहार से ऋतू जायसवाल, कटिहार के पूर्व विधायक राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधायक अनिल सहनी, भोजपुर जिले के बड़हरा से पूर्व विधायक सरोज यादव, मुजफ्फरपुर के पूर्व विधान पार्षद गणेश भारती, गोविंदपुर से विधायक मोहम्मद कामरान, नरपतगंज के पूर्व विधायक अनिल यादव और चिरैया से पूर्व प्रत्याशी अक्षय लाल यादव जैसे दिग्गज नेता इस कार्रवाई के शिकार बने हैं।

पार्टी ने साफ लफ्जों में कहा है कि अनुशासन ही RJD की ताकत है, और चुनावी जंग में किसी भी तरह की बगावत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी देखे: बिहार चुनाव में मढ़ौरा सीट पर NDA ने निर्दलीय अंकित कुमार को दिया समर्थन

You may also like