18
मनाली, 25 अक्टूबर 2025: हिमाचल प्रदेश के मनाली में झारखंड के एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उनका शव परिजनों के हवाले कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अपने रिश्तेदार के घर अलेऊ पहुंचे थे। अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान अमरजीत कुमार सोरेन (74 वर्ष) के रूप में हुई है। जीजी सोरेन के बेटे और हजारीबाग (झारखंड) के सेंट पॉल स्कूल, दुरूहुरु के निवासी थे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक को मौत का कारण बताया है। पक्का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर ही चलेगा।
ये भी देखे: Una News: आशा देवी मंदिर के पास टिप्पर से 1.40 ग्राम चिट्टा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार