अमृतसर, 08 अक्तूबर 2025: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सतर्कता अभियान में BSF और स्थानीय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नौशेरा ढाला गांव के खेतों में ड्रोन से फेंकी गई एक प्लास्टिक बोतल से पिस्टल का स्लाइडर बरामद हुआ। राजोके गांव में 9 एमएम के 75 जिंदा कारतूस मिले है।
बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि नौशेरा ढाला में खेतों में गिरी संदिग्ध बोतल को खोला गया तो उसमें पिस्टल स्लाइडर निकला। ये बोतल ड्रोन से भारतीय क्षेत्र में डाली गई थी। इसी तरह, खालड़ा थाने और बीएसएफ की संयुक्त तलाशी में राजोके के खेतों से पैकेट बरामद हुआ। इसमें पाक मार्का 75 कारतूस थे। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान लगातार ड्रोन का इस्तेमाल कर माहौल खराब करने की कोशिश कर रहा है, लेकिन हमारी सतर्कता इसे नाकाम कर देगी।
ये भी देखे: BSF ने हेरोइन और पिस्तौल के साथ 4 ड्रोन किए जब्त, बड़ी साजिश नाकाम