लुधियाना, 06 अगस्त 2025: शहर में देह व्यापार के अवैध धंधे पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई है। थाना कोतवाली पुलिस ने मंगलवार देर रात महानगर के पाम होटल और पैरिस हिल्टन होटल में छापेमारी कर आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया। इस कार्रवाई में 10-12 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
पाम होटल से पुलिस ने देह व्यापार के आरोप में गुरतेज सिंह (बठिंडा), सुखविंदर सिंह (कल्लो) और लखवीर सिंह (कालझराणी) को गिरफ्तार किया। वहीं, पैरिस हिल्टन होटल में छापेमारी के दौरान संदीप सिंह (रामा मंडी), पंकज (संगत) और हैप्पी (बठिंडा) सहित कुछ अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। संदीप सिंह को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी देखे: लुधियाना में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, 6 गिरफ्तार